जन स्वास्थ्य रक्षक के पुत्र का हुआ आईआईटी जेईई में सेलेक्शन

जबलपुर दर्पण। ब्लॉक साईंखेड़ा के अन्तर्गत ग्राम महेश्वर जिला नरसिंहपुर के निवासी नरेश राय जो कि जन स्वास्थ्य रक्षक हैं। उनके पुत्र हर्षित राय ने आईआईटी जेईई एंट्रेंस एग्जाम में सफलता प्राप्त की है। हर्षित ने आल इंडिया रैंक 21299 एवं ओबीसी कैटेगरी रैंक 4949 प्राप्त कर अपने पालक एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हर्षित राय की इस उपलब्धि पर लोगों द्वारा शुभकामनाएं दी जा रही हैं। उसी कड़ी में जन स्वास्थ्य रक्षक संगठन मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवेश तिवारी, नीरज श्रीवास्तव, मनोज बोहरे, भागवेंद्र गुर्जर, मुकेश कटारे, ओंकार कुरमी, कमलेश सोनी, व सभी जन स्वास्थ्य रक्षकों द्वारा शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ दी गई।



