इंदौर दर्पणमध्य प्रदेश

अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच द्वारा न्यायिक परीक्षा तैयारी हेतु निःशुल्क ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित

जबलपुर दर्पण इंदौर। राष्ट्रीय स्तर पर अधिवक्ताओं के हित के लिए संकल्पित एवं वर्तमान में भारत के 19 राज्यों में कार्यरत संस्था अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र कुमार वलेजा द्वारा मंच के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर अधिवक्ताओं एवं जूनियर अधिवक्ताओं हेतु निशुल्क न्यायिक परीक्षा CJ तैयारी हेतु ऑनलाइन साप्ताहिक क्लासेज प्रारंभ किए जाने का ऐलान किया गया था, जिसे दिनांक 20 नवंबर शनिवार को प्रारंभ किया गया। इसके लिए इंदौर के अधिवक्ता एवं कानून के जानकार विधि विशेषज्ञ प्रोफेसर पंकज वाधवानी को कार्यक्रम का समन्वयक बनाया गया और उद्घाटन सत्र पर आमंत्रित किया गया। मंच के इस उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए अधिवक्ता एवं कानून के जानकार विधि विशेषज्ञ प्रोफेसर पंकज वाधवानी ने देश भर से जुड़े अधिवक्ताओं को सिविल जज परीक्षा की तैयारी एवं संबंधित विषयों की जानकारी प्रदान की। मंच के राष्ट्रीय प्रशाशनिंक मन्त्री अधिवक्ता मनोज सनपाल जबलपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन द्वारा यह अनुभव किया गया है कि अनेक जूनियर अधिवक्ता धन के अभाव में कोचिंग क्लास पर जाकर सिविल जज एवं अन्य न्यायिक परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं जिसको लेकर अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र कुमार वलेजा व अन्य कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा इसके लिए निशुल्क क्लासेस प्रारंभ किए जाने की घोषणा की थी जिसे विधिवत रूप से प्रारंभ किया गया है और इस कार्यक्रम के समन्वयक के रूप में इंदौर के लॉ प्रोफेसर एवं एडवोकेट पंकज वाधवानी को नियुक्त किया गया है। उद्घाटन सत्र पर देश भर के अनेक जूनियर अधिवक्ताओं द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त किया गया और संगठन का आभार माना गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88