भाजपा प्रदेश अध्यक्ष होंगे यात्रा में सम्मिलित

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता पार्टी जबलपुर संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा रविवार को प्रातः बरगी से प्रारंभ होकर सिवनी जिले के धूमा तहसील में प्रवेश करते हुए वहां से लखनादौन, धनोरा, कहानी, पलारी, कानहीवाड़ा बंडोल होते हुए होते हुए सिवनी पहुंचेगी। रविवार को यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा जी सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर उनके साथ यात्रा में नर्मदा पुरम सांसद श्री राव उदय प्रताप सिंह जी, जबलपुर सांसद श्री राकेश सिंह जी, यात्रा से प्रभारी श्री अभिलाष पांडे जी, सिवानी विधायक मुनमुन राय, जिला अध्यक्ष श्री आलोक दुबे जी सहित स्थानी पार्टी कार्यकर्ता सम्मिलित रहेंगे। रविवार को यात्रा का विश्राम सिवानी में होगा। इसके बाद सोमवार को यात्रा बालाघाट जिले में प्रवेश करेगी।



