जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नगर कांग्रेस की बैठक संपन्न, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

जबलपुर दर्पण। जबलपुर शहर कांग्रेस की बैठक में संगठन के होने वाले चुनाव सदस्यता अभियान, ब्लॉकों में जन जागरण, जयपुर राजस्थान में होने वाली रैली, ग्वारीघाट जमतरा ब्रिज एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारीयों को टाउन हॉल में कमरा ना दिए जाने वाले विषयों पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया । प्रदेश कांग्रेस से प्राप्त परिपत्रों की जानकारी दी गई 12 दिसंबर को अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी के नेतृत्व में जयपुर राजस्थान में बढ़ती महंगाई, गिरती अर्थव्यवस्था वे हताशा बेरोजगारी , किसान मजदूरों की पीड़ा, दलित आदिवासी पिछड़े अल्पसंख्यकों के दमन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर की जा रही रैली में अधिक से अधिक संख्या में जबलपुर से पहुंचने का निर्णय लिया गया। वर्तमान से 31 मार्च तक सदस्यता अभियान के तहत हर वर्ग के लोगों को संगठन की सदस्यता दिलाने और सदस्यता पश्चात जुलाई-अगस्त सितंबर के माह में बूथ स्तर से ब्लॉक प्रदेश के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के चुनाव संपन्न होने की जानकारी से अवगत करवाया और सक्रियता के साथ कार्य के निर्देश जारी किए।
शहर के 13 ब्लॉकों में महंगाई बेरोजगारी और जनता की समस्याओं को लेकर जन जागरण अभियान का प्रोग्राम तय किया गया क्रमशः ब्लॉकों में 8 दिसंबर को कस्तूरबा ब्लॉक, जवाहरलाल नेहरू ब्लॉक, रांझी ब्लॉक , जाकिर हुसैन ब्लॉक।
9 दिसंबर को कमला नेहरू ब्लॉक, इंदिरा गांधी ब्लॉक, कैंट ब्लॉक , राधाकृष्णन ब्लॉक,।
10 दिसंबर को कमला नेहरू ब्लॉक, शंकर शाह ब्लॉक, अधारताल गोकलपुर ब्लॉक, मोतीलाल नेहरू ब्लॉक और 11 दिसंबर को मदन महल ब्लॉक में जन जागरण किए जाने का निर्णय लिया गया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉकों का रिपोर्ट कार्ड बनाए जाने की जवाबदारी जिला कांग्रेस कमेटी को दी गई।
जबलपुर लोकसभा क्षेत्र में 10 नाम प्रशिक्षण के लिए चयन किए जाएंगे जिसमें शहर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी तय करेगी ।
जबलपुर शहर हित में आम नागरिकों के बहु उपयोगी नर्मदा पर छोटी लाइन रेलवे जमतरा ब्रिज जैसे बहुमूल्य धरोहर को बचाने पर कांग्रेस नेता स्वयं रविवार को 1:00 बजे मुआयना करने ब्रिज पर जाएंगे और सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे ।
टाउन हॉल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को एक कमरा प्राप्त था जिसे प्रशासन ने सुधार के समय यह कहकर खाली करा लिया था कि पुनः वापस कर देंगे पर अभी तक उन्हें कमरा ना दिए जाने पर सोमवार को कलेक्टर से शहर कांग्रेस चर्चा करेगी।

बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव सेवादल अध्यक्ष सतीश तिवारी वरिष्ठ नेता झल्ले लाल जैन ब्लॉक अध्यक्ष शिव कुमार चौबे शेखर सोनी मुकेश राठौर रामदास यादव नरेंद्र पांधे, चमन पासी आजम खान राजू लाइक विनोद पांडे दलवीर सिंह मनोज पाटकर अखिलेश शर्मा कीर्ति चौहान भगत राम सिंह मनोज सेठ अशोक बर्मन पीपी पटेल मनोज नामदेव जितेंद्र यादव पूनम सोनकर, विष्णु विनोदिया श्याम सोलंकी श्रीमती बलविंदर मान इंदिरा पाठक तिवारी खुर्शीद अंसारी रजनी निगम कमलेश यादव देवकी पटेल श्वेता दुबे सुशीला कनौजिया पूनम आशीष दूसरे के ममता तिवारी सीमा तिवारी साधना त्रिपाठी अम्बिका यादव केशव प्रसाद वर्मा ओमप्रकाश रामनारायण शर्मा मनोज मेहता सुशील जैसेले गंगा सिंह आदि उपस्थित थे ।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव ने समस्त कांग्रेस नेताओं से अपील की है कि 5 दिसंबर को 1:00 बजे गौर नदी पर कांग्रेस नेता महेंद्र गुप्ता के ऑफिस से एकत्रित होकर ब्रिज का मुआयना करेगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88