निगमायुक्त द्वारा प्रकाश विभाग के कार्यो की समीक्षा

जबलपुर दर्पण। नगर निगम सीमांतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत का उन्नयन कार्य संचालित है, जिसमें समय-समय पर विभिन्न विद्युत शिकायतों का निराकरण एवं स्थलों का निरीक्षण करने संबंधी आदेश अधिकारियों को दिये गए हैं। परंतु आज प्रकाश विभाग के कार्यो की समीक्षा में देखने को मिला कि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण शिकायतों की संख्या बढ़ती जा रही है। बढ़ती शिकायतों के ऑंकड़ों को देखते हुए निगमायुक्त ने प्रकाश विभाग के सभी अधिकारियों के प्रति घोर नाराजगी जाहिर की और सभी के 7 दिन का वेतन काटने निर्देश दिये गए।
निगमायुक्त ने आशीष वशिष्ठ ने बताया कि प्रकाश विभाग के सभी यंत्रियों को लगातार प्रकाश व्यवस्था से संबंधित शिकायतों का तत्काल निराकरण कराने और शहर में रात्रिकालीन के समय भ्रमण कर ब्लेक स्पॉट चिन्हित करने के निर्देश दिये जाते रहे हैं परन्तु निरंतर अधिकारियों द्वारा विद्युत विभाग के कार्यो एवं विद्युत से संबंधित शिकायतों का समय सीमा में निराकरण नहीं कराया जाकर हीलाहवाली की जा रही है। बैठक में अपर आयुक्त आर.पी. मिश्रा, कार्यपालन यंत्री जी.एस. मरावी, सहायक आयुक्त संभव अयाची, सहायक यंत्री संदीप जायसवाल, उपयंत्री अंकुर नाग, के साथ-साथ अन्य उपयंत्रीगण उपस्थित रहे।



