लोगों की 16 जिंदगियां बचाने में सहायक बने डिंडोरी यातायात प्रभारी

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। लोगों की 16 जिंदगी बचाने में सहायक बने यातायात प्रभारी राहुल तिवारी ने एक बार फिर जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान करते हुए एक और जिंदगी बचाने में सहायक बन गए हैं। गौरतलब है कि श्री तिवारी डिंडोरी जिले के यातायात थाने में पदस्थ है, जो आए दिन गरीब व असहाय लोगों की मदद करते हुए नजर आते हैं। पिछले दिनों जानकारी मिलने पर जिला अस्पताल पहुंचे और रक्त की कमी से जूझ रहे मरीज को रक्तदान करते हुए एक और जिंदगी बचाई है,लगातार किए जा रहे रक्तदान के प्रति लोगों ने उनकी इस अनुकरणीय पहल की सराहना की है।श्री तिवारी ने चर्चा के दौरान बताया कि रक्तदान करना जिंदगी का सबसे बड़ा दान है,इसी बात को ध्यान में रखकर वें निरंतर रक्तदान कर हैं और आगे भी रक्तदान करने की उनकी यह पहल जारी रहेगी।



