प्रदेश फिशरमैन कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष खिरोधर सोंधिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश सोंधिया और अनूपपुर जिला अध्यक्ष प्रदीप माझी बने

अनूपपुर / प्रदेश फिशरमैन कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष खिरोधर सोंधिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश सोंधिया और अनूपपुर जिला अध्यक्ष प्रदीप माझी बने म. प्र. काग्रेंस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की सहमति तथा फिशरमेन (मछुआ) कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सदाशिव भवरिया की अनुशंसा पर आल इंडिया फिशरमेन(मछुआ) कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष टी एन प्रथापन के अनुमोदन से 5 उपाध्यक्ष 7 महासचिव 3 सचिव व 1 कोषाध्यक्ष के साथ 31 कार्यकारिणी सदस्यों की प्रदेश कार्यकारिणी सहित प्रदेश के 43 जिलो के जिलाध्यक्षो की घोषणा मछुआ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री सदाशिव भवरिया ने करते हुए सूचि जारी की है नव नियुक्त इन सभी पदाधिकारीगणो की बैठक म. प्र. कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथजी की उपस्थिति मे जल्द ही भोपाल में आयोजित होगी। कमलनाथ जी मछुआ कांग्रेस की इस बैठक मे सभी नवनियुक्त पदाधिकारिगणो को नियुक्ति पत्र भी देगे। इस आशय की जानकारी मछुआ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भवरिया को म. प्र. काग्रेंस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवंम संगठन प्रभारी चन्द्रप्रभाश शेखर ने इस संबंध मे दी है।
शहडोल जिले के खिरोधर सोंधिया को मध्य प्रदेश फिशरमैन कांग्रेस का उपाध्यक्ष और राजेश सोंधिया को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है वही अनूपपुर फिशरमैन कांग्रेस का जिलाध्यक्ष प्रदीप माझी को बनाया गया है। सभी कांग्रेस जनों ने शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं।



