मध्य प्रदेशहोंशगाबाद
करखा जामई मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र होगा प्रारंभ

जबलपुर दर्पण होशंगाबाद। ग्राम करखा जामई लगभग दो किलोमीटर मार्ग का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। परियोजना महाप्रबंधक मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि उक्त मार्ग का निर्माण विश्व बैंक परियोजना के तहत आदिवासी विकासखंड केसला के ग्राम करखा जामई को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए तथा डामरीकरण करने के लिए एमपीआरसीपी के तहत 67 लाख 50 हजार रूपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है। कार्य की निविदा 11 जनवरी को स्वीकृत हो चुकी है। शीघ्र ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा।



