मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

विषम परिस्थिति में पढ़ाई प्रभावित ना हो, इसलिए बच्चे सीख रहे ऑन लाईन क्लास

सर्रा पिपरिया माध्यमिक शाला में है सेनेटाइजर, थर्मल स्क्रीनिंग, भाप मशीन की व्यवस्था

मंडला।  देश प्रदेश में कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में चार प्रदेशों में पहली से आठवीं तक की कक्षाएं बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। मध्यप्रदेश में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जिसे देखते हुए अटकलें लगाई जा रही है कि निकट भविष्य में मध्यप्रदेश में भी पहली से आठवीं तक के स्कूल बंद किए जा सकते हैं। ऐसे में माध्यमिक शाला सर्रा पिपरिया प्रधानाध्यापक संजीव सोनी द्वारा एक अनूठी पहल और तैयारी की जा रही है। जिससे स्कूल बंद होने के बाद भी बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित ना रह सके और बच्चे अपने विषय की पढ़ाई में पिछड़े ना।
जानकारी अनुसार जिले में 624 मिडिल शाला और 2065 प्राईमरी शाला है। जिसमें 01 लाख 14 हजार 265 बच्चे अध्ययनरत है। इनमें अधिकांश शाला में हजारों बच्चों के यहां एनरायड मोबाईल नहीं है। बावजूद इसके बच्चे शिक्षा से वंचित ना रहे इसके लिए जिले की सभी शालाएं लगाई जा रही है। आगामी समय में संक्रमण को देखते हुए बच्चों की पढ़ाई प्रभावित ना हो इसके जिले के विकासखंड नैनपुर के माध्यमिक शाला सर्रा पिपरिया में बच्चों को ऑन लाईन के माध्यम से कैसे जुड़ा जाए और इसका उपयोग कैसे किया जाए, इसकी जानकारी दी जा रही है।
शिक्षक संजीव सोनी ने बताया कि माध्यमिक शाला सर्रा पिपरिया में अध्ययनरत ऐसे बच्चे जिनके पास एनराइड मोबाईल है, ऐसे सभी बच्चों को मोबाइल लेकर स्कूल बुलाया जा रहा है और उन्हें सामूहिक रूप से ऑनलाइन क्लास अटेंड करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके पहले भी विगत कुछ रविवार एवं छुट्टी के दिनों में शिक्षक संजीव सोनी द्वारा आनलाइन क्लास लगाकर बच्चों को पढ़ाने का प्रयास किया जाता रहा है। जिससे बच्चों का कोर्स पिछड़ ना पाए।
बच्चों को सिखा रहे ऑन लाईन क्लास :-बता दे कि बहुत से बच्चे पर्याप्त जानकारी ना होने के कारण आनलाइन क्लास में व्यवस्थित रूप से पढ़ाई नहीं कर पा रहे थे। जिसे देखकर शिक्षक ने सभी बच्चों को आनलाइन क्लास का प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया। प्रशिक्षण में दिए गए लिंक और एप्स के माध्यम से आनलाइन क्लास में जुडऩे, विडियो और माइक को आन-ऑफ करने, फ्रंट कैमरा चालू करने, जुड़े हुए सदस्यों की जानकारी देखने, नेट को ज्यादा चलाने के लिए अधिकतर विडियो को बंद रखने आदि की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया गया।
गाईड लाईन का किया जा रहा पालन :-ऑनलाइन क्लास का प्रशिक्षण पाकर बच्चे काफी उत्साहित हुए। इन तैयारियों को देखकर लग रहा है कि आने वाले समय में यदि तीसरी लहर आती है और विद्यालय बंद करने के निर्देश जारी किए जाते हैं तो ग्रामीण क्षेत्र सर्रा पिपरिया के शिक्षक ऑनलाइन क्लास के माध्यम से काफी बच्चों को पढ़ाई-लिखाई से जोड़े रखने में सफल होंगे। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए वर्तमान में विद्यालय में बच्चों एवं शिक्षकों के लिए नियमित रूप से साबुन से दो-तीन बार हाथ धुलाई, सेनेटाइजर, थर्मल स्क्रीनिंग मशीन, भाप मशीन की व्यवस्था की गई है और मास्क, सोशल डिस्टेंस के साथ ही शासन की गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88