प्रहलाद पटेल विद्युत नियामक आयोग में सदस्य नियुक्त

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश शासन के राजपत्र में प्रकाशित आदेश के अनुसार भारतीय किसान संघ के प्रांत महामंत्री प्रहलाद पटेल को मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। श्री पटेल को नियामक आयोग की राज्य सलाहकार समिति में कृषि क्षेत्र की ओर से प्रतिनिधित्व दिया गया है। उनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। नियामक आयोग की राज्य सलाहकार समिति बहुत महत्वपूर्ण समिति है। यह सम्पूर्ण महाकौशल प्रांत के किसानों के लिये गौरव का विषय है। प्रहलाद पटेल की विद्युत नियामक आयोग की राज्य सलाहकार समिति में नियुक्त होने पर भारतीय किसान संघ के क्षेत्र संगठन मन्त्री महेश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना, प्रदेश महामंत्री चन्द्रकांत गौर, प्रांत अध्यक्ष गजराज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमनारायण पचौरी, प्रांत संगठन मन्त्री भरत पटेल, प्रदेश प्रचार प्रमुख राघवेन्द्र सिंह पटेल, कोषाध्यक्ष विजय गोन्टिया, रीतेश पटेल, मनीष पटेल, सुरेश पटेल, अटल पटेल, प्रकाश पटेल, रीतेश पटेल, रामकृष्ण पटेल, मनीष पचौरी, उर्वशी सिंह, सगनू यादव, भरत पटेल, वीरेंद्र सिंह, आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।



