जिले के कृषि मंडियों में किसान सहायता केंद्र खोलने की तैयारी में है प्रदेश कांग्रेस

नंदकिशोर ठाकुर,डिंडोरी ब्यूरो।
मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस द्वारा जिले के सभी कृषि मंडियों में किसान सहायता केंद्र खोलने की तैयारी में है, जहां किसानों को कृषि मंडियों में होने वाली समस्याओं को किसान कांग्रेस सहायता केंद्र में निपटाने की कोशिश की जाएगी। जानकारी देते हुए किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव खेमकरण सिंह राजपूत ने बताया कि जिले के सभी कृषि मंडियों में किसान कांग्रेस द्वारा सहायता केंद्र खोलकर किसानों को परेशानी होने पर तत्काल सहायता करेगी। बताया गया कि मंडियों में होने वाली परेशानी को देखते हुए मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस द्वारा प्रदेश के सभी जिलों के कृषि मंडियों में किसान सहायता केंद्र खोलने की तैयारी कर रही है। जानकारी अनुसार मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने जिले के सभी कृषि मंडियों में संबंधित जिले के किसान कांग्रेस जिला अध्यक्षों की मोबाइल नंबर अंकित पर फ्लेक्स लगाकर सहायता केंद्र खोलने को कहा है। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष के आवाहन पर डिंडोरी जिले के कृषि मंडियों में भी किसान कांग्रेस द्वारा सहायता केंद्र खोलने की तैयारी कर रही है।



