जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
सेवा भावियों का ममत्व सेवा संस्था करेगी सम्मान

जबलपुर दर्पण। प्रति वर्ष पीड़ित मानवता की सेवा में संलग्न सेवा भावियों के उत्साहवर्धन व प्रोत्साहन हेतु आयोजित होने वाले कार्यक्रम में जबलपुर शहर ही नहीं प्रदेश के समाजसेवियों का सम्मान स्वयं पीड़ित मानवता की सेवा करने वाली संस्था ममत्व सेवा संस्था इस वर्ष 27 जनवरी को रानी दुर्गावती कला वीथिका भंवरताल सांयं 6 बजे से होने वाले सुर संगीत के कार्यक्रम के साथ करेगी। सभी सेवा भावियों से संस्था निवेदन करती है कि विगत वर्ष किये गए अपने क्रियाकलापों के साथ संस्था के इस नंबर 7000602851 पर सम्पर्क करें।



