लोडिंग ऑटो में ढो रहे थे देशी शराब पुलिस ने किया जप्त
ऑटो सहित 3 लाख 55 हजार 500 रूपये शराब की को किया जप्त
जबलपुर। थाना कोतवाली में आज 30 मार्च को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि आकाश विश्वकर्मा एक अन्य व्यक्ति के साथ लाल रंग की आपे लोडिंग वाहन एमपी 20 एलए 9516 में अधिक मात्रा मे अवैध शराब लेकर सराफा तरफ जा रहा है आटो मे पीले रंग की पन्नी ढंकी हुई है, सूचना पर रात लगभग 00-30 बजे सराफा बाजार खटीक मोहल्ला में दबिश दी, फूटाताल चैक समा कलेक्शन के पास मुखबिर के बताये नम्बर का आटो दिखा, जिसे रोकते ही एक अज्ञात व्यक्ति आटो से कूदकर भाग गया, जिसे पकडने का प्रयास किया जो कुलिया से भागने मंे सफल हो गया, आटो चालक को पकडकर नाम पता पूछा जिसने अपना नाम आकाश विश्वकर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी बडी खेरमाई के पीछे हनुमानताल बताया, आटो में ढकी पन्नी को हटाकर चैक करने पर 114 पेटी में 4350 पाव देशी शराब कीमती 3 लाख 55 हजार 500 रूपये की होना पायी गयी, अवैध शराब को मय लोडिंग आटो के जप्त करते हुये आकाश विश्वकर्मा द्वारा जिला दण्डाधिकारी के आदेश का उल्लंघन करना पाया जाने पर धारा 34(2) आबकारी एक्ट एवं 188 भादवि का अपराध ंपजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।



