अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विद्यार्थियों ने प्रिंसिपल का किया घेराव

अपनी मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
मनीष श्रीवास रिपोर्टर, जबलपुर। जिले के तहसील सिहोरा खितौला में सुबह 11 बजे के लगभग छात्रों की विभिन्न समस्या को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के युवाओं ने कॉलेज परिषद में प्रिंसिपल के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए समस्याओं का निराकरण किया जाये । प्राप्त जानकारी अनुसार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शासकीय सुंदर अग्रवाल महाविद्यालय में नारेबाजी करते हुए प्रिंसिपल का घेराव कर दिया।विद्यार्थी परिषद ने मांग घेराव करते हुए प्रवेश से वंचित रह गए सभी विद्यार्थियों के लिए सीट में बढ़ोतरी करने की मांग की, साथ ही जो विद्यार्थि कोरोना संक्रमण के चलते परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सके थे उनकी पुनः परीक्षा कराई जाएं।कॉलेज में ऑनलाइन क्लास चालू हैं किंतु छात्रों को लाइब्रेरी से बुक यीशु नहीं करवाई जा रही थीं।जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत लाइब्रेरी से बुक यीशु करना चालू कर दिया है।साथ ही विद्यार्थी परिषद ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि 8 दिनों में यह मांगे पूरी नहीं होती हैं तो हम कॉलेज बन्द कर धरना प्रदर्शन भी करेंगे।ज्ञापन देते वक्त विभाग संयोजक शिवम चौरसिया, प्रान्त सह सोशल मीडिया संयोजक ऋषभ द्विवेदी, आनंद श्रीवास, अभिषेक राय, शिवा बैरागी, सत्यम बर्मन, धर्मेन्द्र पाठक, मिथुन चौधरी, सन्दीप चक्रवर्ती, श्रीओम चक्रवर्ती उपस्थित रहे।


