आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया ममता बनर्जी का पुतला दहन

राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले पर हुए हमले पर जताया विरोध।
डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के समनापुर मंडल में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला दहन किया गया, बताया गया कि बंगाल में पिछले दिनों रैली के दौरान जेपी नड्डा के काफिले पर हमला किया गया, जिसका विरोध प्रदर्शन कर ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया। गौरतलब है कि प्रदेश नेतृत्व के आहवान एवं भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत के मार्गदर्शन तथा मंडल अध्यक्ष हेम सिंह राजपूत के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल के दक्षिणी 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर में गुरुवार दोपहर को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला किया गया, काफिले में शामिल सभी पार्टी नेताओं की गाड़ियों पर जमकर पथराव हुआ था, इसमें पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय वा उपाध्यक्ष मुकूल राय सहित अन्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को चोटें आई थी।
बंगाल के मुख्यमंत्री को बताया तानाशाह।
कार्यक्रम के दौरान बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को तानाशाह बताया गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया गया है। राज्य में अलोकतांत्रिक एवं तनाशाही के विरोध में समनापुर भाजपा मंडल कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई, बाद में आक्रोशित कार्यकर्त्ताओं ने ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया। बाद में स्थानीय थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला उपाध्यक्ष सरवन सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष हेम सिंह राजपूत, जनपद अध्यक्ष मनका बनवासी, जयसिंह राजपूत,रमेश मार्को, रमेश चंद्र गोतम, जयसिंह सरैया,कामता प्रसाद ठाकुर, लक्ष्मण सिंह, रोहित,रम्मू सिंह, अशोक, दिनेश,छोटे सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



