गांवों में जनसंपर्क करके श्री साहू दिलवा रही कांग्रेस की सदस्यता

पार्टी को और सशक्त करने महिलाओं की सुनिश्चित होगी भूमिका
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो।मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जयसवाल के निर्देश पर ब्लाक महिला कांग्रेस गाड़ासरई के अन्तर्गत ग्रामों में महिला कांग्रेस डिंड़ौरी जिलाध्यक्ष संतोषी रामजी साहू के नेतृत्व में अभियान चलाकर सदस्यता दिलाई गई। बताया गया कि ब्लाक महिला पदाधिकारियों के साथ घर चलो-घर घर चलो अभियान के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क किया तथा महिलाओं की सदस्यता दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोषी रामजी साहू ने कहा कि घर चलो, घर-घर चलो अभियान जनता से संवाद का महाअभियान है। अभियान का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस सदस्यता अभियान, मतदाता सूची का सत्यापन सहित भाजपा की नाकामी का पर्दाफ़ाश करना है है। अभियान में कमलनाथ सरकार के कार्यों को जनता तक पहुचाना है एवं कमलनाथ के सरकार में पेंशन 300/ ₹ से 600/₹, किसानों का कर्जा माफी, आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने, चौक बरोंह में 50 किलो राशन, दशगात्र में 100 सहित अन्य योजनाओं को लोगों को बताना है। कार्यक्रम के दौरान ब्लाक कांग्रेस कमेटी गाड़ासरई लक्ष्मी बाई ठाकुर, रूकमणि बाई, जयंती बाई, बैजयंती बाई, शांता बाई, अशमां बेगम सहित अन्य महिला कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।



