मतदान के बाद देर रात तक चली चुनावी चौपाल:प्रशासन ने ली राहत की सांस

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। चारों नगरीय निकायों में बुधवार को हुये मतदान में लगभग 78 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। नगर परिषद पाटन में 81.50 प्रतिशत, नगर परिषद कटंगी में 77.90 प्रतिशत, नगर परिषद मझौली में 79.50 प्रतिशत तथा नगर परिषद शहपुरा में 73.20 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान की प्रक्रिया में हिस्सा लिया।
शांति पूर्ण मतदान संपन्न होने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशी और समर्थक तथा निर्दलीय और बागी प्रत्याशी देर रात तक अपने अपने कार्यालयों में बैठकर मतगणना के बाद की स्थिति पर चर्चा करते नजर आए मतदान केंद्रों में बनाए गए पोलिंग बूथ एजेंट से मतगणना और बूथ के संबंध में जानकारी लेते दिखे किस बूथ में कितने वोट पड़े और उनमें से कितने वोट उन्हें मिल सकते है इसको लेकर सभी प्रत्याशी मंथा पच्ची करते दिखे चुनाव में डाले गए वोटो के आधार पर जीत हार का आकलन प्रत्याशी और उनके समर्थक कर रहे है। वही नगर के मतदाता भी अपने अपने तरीके से प्रत्याशियों की जीत हार की भविष्यवाणी करने से पीछे नहीं है।
मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद हर गली चौराहों,चाय पान की दुकानों पर यही चर्चा ये बनेगे पार्षद ये भैया का तो अध्यक्ष बनना तय है। ऐसी तमाम चर्चा आपको सुनने मिल जाएगी हालांकि चुनावी नतीजे किस ओर जायेंगे यह तो 20 जुलाई को मतगणना के बाद ही साफ हो पायेगा। लेकिन चर्चाओं का बाजार गर्म है। मतदान के बाद भाजपा,कांग्रेस, निर्दलीय पार्षद पद के उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे है। फिलहाल चुनावी विश्लेषण पाटन नगर में जोरों शोर से चल रहा है।
मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली, हालांकि कुछ बूथों पर कुछ अव्यवस्था भी सामने आई जिन्हें समय रहते दुरस्त कर लिया गया।



