महाविद्यालय में नशामुक्ति अभियान के अन्तर्गत रंगोली प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई ।

जबलपुर दर्पण। आज दिनांक 16 नवंबर 2022 को शासकीय महाकौशल कला एवं वाणिज्य स्वशासी महाविद्यालय जबलपुर में नशामुक्ति भारत अभियान के अन्तर्गत महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय डॉ. ए. सी. तिवारी सर छात्र इकाई से कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिवचन्द बल्के सर एवं छात्रा इकाई से कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका साहू मैम आदि ने मिलकर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय घोषित किया, जिसमें रंगोली प्रतियोगिता में आशी तिवारी एवं निक्की विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, सौरभ वंशकार, धीरेन्द्र सिंह खैरवार, महिपाल सिंह धुर्वे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं खुशबू चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
एवं साथ ही नशा मुक्ति पोस्टर भी बनाये गये।
जिसमे,
पोस्टर प्रतियोगिता में शीतल रैदास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, आशी तिवारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं राधा कुशवाहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।



