अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शहीद चंद्रशेखर आजाद को किया पुष्पांजलि अर्पित

पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने डाला शहीद आज़ाद के जीवनी पर प्रकाश
डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद डिंडोरी इकाई द्वारा श्री हरि त्रंबकेश्वर महादेव बाल उद्यान डिंडोरी में शहीद चंद्रशेखर आजाद की शहादत दिवस 27 फरवरी को प्रतीकात्मक रूप से आजाद पार्क (पूर्व अल्फ्रेड पार्क) में उनको पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलित कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान जिला संयोजक सत्यम मानिकपुरी द्वारा बताया गया कि किस प्रकार कुछ चाटुकार व्यक्तियों द्वारा शहीद चंद्रशेखर आजाद की मुखबरी की गई एवं उस समय प्रयागराज स्थित अल्फ्रेड पार्क में अंग्रेज पुलिस के दस्ते के द्वारा उन्हें घेरकर उन पर गोलियों से हमला किया गया। परंतु चंद्रशेखर आजाद ने अंग्रेजो की गोली लगने से अच्छा स्वयं की गोली से मरना उचित समझा और अपने भारत देश के लिए अपने प्राण अर्पण किए। श्रृद्धांजलि के दौरान अभाविप जिला संयोजक सत्यम मानिकपुरी, प्रोफेसर विकास जैन, नेहरू युवा केंद्र प्रभारी आर .पी कुशवाहा, अभाविप कार्यकर्ता, अनुज पटेल, दीपक झारिया, प्रियांश दुबे, लकी रैकवार , अभय प्रधान, लकी झारिया, नमन इरपाची, वीरेंद्र वालरे, दक्ष गोयल, आयुष गोहिया सहित संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।



