निःशुल्क मानव सेवा शिविर का हुआ समापन

जबलपुर दर्पण। पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निर्धारित मानव सेवा का संकल्प का छटवा दिन पुत्रीशाला खलासी लाईन बेलबाग में प्रातः 9 बजे से प्रारंभ हुआ जो शाम 5 बजे तक चला । छटवा दिन में लगभग 2200 हितग्राहियों ने शिविर में अपना परीक्षण कराया जिसमें 1320 हितग्राहियों का चश्मे के लिए पंजीयन किया गया और 175 हितग्राहियों को मोतियाबिंद के लिये चिंहित किया गया एवं उनके ऑपरेशन की व्यवस्थाए की जायेगी। 85 कोविड टीकाकरण , 210 विभिन्न बीमारियों का परीक्षण एवं महिला एवं पुरूषों को दवाईयों का वितरण किया गया। 4 स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से डॉक्टर्स ने अपनी सेवा प्रदान की डॉ श्रीमति सपना डे, डॉ शिव प्रसाद बाथरे , डॉ वीरेन्द्र सिंह चंदेल आदि पैरामेडिकल कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं ने दवाईयों का वितरण कर सहयोग प्रदान किया। पूर्व केबिनेट मंत्री , विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि सप्ताह भर चलने वाले स्वास्थ्य शिविर में पूर्व विधानसभा में विभिन्न स्थानों में लगभग 15000 परीक्षण हुई जिसमें 6868 हितग्राहियों को चश्मे के लिए चिंहित किये गये एवं मोतियाबिंद के लिए 970 महिला – पुरूषों के ऑपरेशन होगे । उपरोक्त शिविर में कोविड -19 टीकाकरण किये गये एवं लगभग 3000 हितग्राहियों को दवाईयों का वितरण किया गया विधायक लखन घनघोरिया जी ने कहा कि दिन बुधवार के दिन मेगा स्वास्थ शिविर में चश्में का वितरण किया जायेगा । मानव सेवा का कम जारी रहेगा । शिविर में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस सदस्य बनाये गये। स्वास्थ्य शिविर में सोनू सोनकर , शँकी सोनकर , ब्रिजेन्द्र लोधी , अस्सू खान , शेख शहजाद , रिजवान अली कोटी , अभिषेक चंदेल , शैलेन्द्र कुन्डे , रामू गुप्ता , सागर जाट , दिलीप जाट , विक्की सुन्दरानी , बिज्जू पसेरिया , धीरेन्द्र विश्वकर्मा , मनीष सोनखरे , मनीष कश्यप , आकाश यादव आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।



