कच्चे मकान की दीवार गिरने से 80 वर्षीय महिला की मौत

जबलपुर दर्पण नप्र। सिहोरा तहसील के गोसलपुर अंतर्गत आने वाले ग्राम खजरी नवीन निवासी वंशकार मोहल्ला निवासी 80 वर्षीय मुन्नी बाई बंशकर पति परमलाल वंशकार की पत्नी रविवार की सुबह 11 बजे के दौरान कच्चे मकान की दीवार अचानक से भर-भराकर गिरने से दीवाल की चपेट में बुजुर्ग महिला आ गई, स्थानीय लोगों के अनुसार बुजुर्ग महिला पैरालिसिस से पीड़ित चल रही थी। गोसलपुर पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मिट्टी की दीवार गिरने से महिला उसकी चपेट में आ गई थी। जिससे उक्त महिला की मौत हो गई जिसका मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराते हुए प्रकरण को जाँच में लिया है। मृत महिला के परिवार के दुर्गा प्रसाद वंशकार का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत हुआ था। जिसके निर्माण के तहत मकान में लगें छप्पर को अलग करने के दौरान अचानक से दीवार मुन्नी बाई के घर की ओर जा गिरी और महिला उसकि चपेट में आ गई। घटना के तुरंत बाद घायल महिला को गोसलपुर शासकीय अस्पताल ले जाया गया जिसका इलाज के उपरांत उसकी मौत हो गई



