डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
अखंड राम कीर्तन में शामिल होने पहुंचे भाजपा के जनपद उपाध्यक्ष

धर्म लाभ लेने पहुंचे सुशील राय के साथ मौजूद रहे भाजपा कार्यकर्ता
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत ग्राम पंचायत डगनवाही में सतवन यादव के निज निवास में चौबीस घंटे का रामायण एवं अखंड रामधुन का आयोजन चल रहा था। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे भाजपा के मंडल अध्यक्ष के साथ ग्राम के लोगों के व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। धर्म लाभ लेने पहुंचे जनपद उपाध्यक्ष वा भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट सुशील राय के साथ मंडल महामंत्री रामानुज राव, भाजपा के वरिष्ठ नेता परसादी लाल यादव, युवा नेता मुकेश सहित लोगों ने पहुंचकर धर्म लाभ लाभ किया।



