राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठ की कार्यकारिणी बैठक हुई संपन्न

दो दिवसीय कार्यकारिणी बैठक के दौरान पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। मध्यप्रदेश राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठ की कार्यकारिणी बैठक पिछले दिनों प्लेटिनम प्लाजा होटल इटारसी-होशंगाबाद रोड़, जिला होशंगाबाद में आयोजित हुई। बैठक में डिंड़ौरी महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष संतोषी रामजी साहू भी शामिल होने पहुंची थी। उन्होंने अपने उद्बोधन कहा कि समाज से बढ़कर कोई और कार्य नहीं हो सकता, समाज से बढ़कर व्यक्ति विशेष नहीं हो सकता। समाज को आगे ले जाने के लिए महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करें। समाज के हर महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए हमें मिलकर हौसला बुलंद करना होगा। समाज के संगठनों को आगे बढ़ाना है, तो संगठन में राजनीति ना हो इसका खास ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती साहू ने सभी समाज के वरिष्ठ जनों का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत बनाने की बात कही है।



