यूक्रेन में फंसा डाक्टर विश्वास का बेटा, विधायक ने बंधाया ढांढस

विडियो कालिंग करके बेटा से की बात, अपने को सुरक्षित बताया
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। डिंडोरी नगर मुख्यालय निवासी डॉक्टर विश्वास का बेटा यूक्रेन देश में फंसे होने की जानकारी मिल रही है। जिससे बाद हालचाल जानने व ढांढस बंधाने क्षेत्रीय विधायक ओमकार सिंह मरकाम पिछले दिनों डाक्टर के घर पहुंच कर ढांढस बंधाया। बताया गया कि डाक्टर का बेटा यूक्रेन देश में फंसे होने की खबर मिलने के पश्चात डिंडौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने डाक्टर का निज निवास पहुंचकर भारत सरकार व मध्यप्रदेश सरकार से हर सम्भव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। गौरतलब है कि डाक्टर के सुपुत्र से वीडियो कॉल पर बात की और उनका यूक्रेन में हाल चाल जाना। हालचाल जानने डाक्टर के घर पहुंचे विधायक ओमकार मरकाम के साथ ब्लॉक कांग्रेस डिंडौरी अध्यक्ष जावेद इकबाल ने परिवार को ढांढस बांधकर हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिलाया। जानकारी अनुसार इन्हीं दिनों यूक्रेन देश में दो देशों के बीच जंग की स्थिति बनी हुई है, देश तनाव बना हुआ है। जिससे यूक्रेन देश में मौजूद लोग सुरक्षित होने यहां वहां भटने को मजबूर हैं।



