अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भेड़ाघाट स्थित ओबेराय होटल,शादी के दौरान हुई चोरी का किया खुलासा:सांसी गिरोह ने दिया था वारदात को अंजाम

6 लाख 45 हजार रूपये कीमत के जेवर जिला राजगढ़ से जप्त, आरोपी कढिया सांसी गिरोह के बादल पाल की सरगर्मी से तलाश में जुटी पुलिस

जबलपुर दर्पण नप्र राजेंद्र सिंह की रिपोर्ट। भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के ओबराय होटल में आयोजित शादी समारोह दि 20-2-22 की शाम लगभग 5 बजे घनश्याम अग्रवाल उम्र 61 वर्ष निवासी शुभल़़क्ष्मी रेसीडेंसी नेपियर टाउन ओमती ने  रिपोर्ट दर्ज कराई थी उसके बेटे मनू अग्रवाल की शादी ग्राम तेवर पेट्रोल पम्प के पास स्थित ओबेराय होटल में हो रही थी उसने तथा ओमवती एवं अन्य रिश्तेदारों ने मिलकर दुल्हन को चढ़ावा उपहार के रूप में सोने चंदी के गहने मंडप के नीचे दिये थे जो दुल्हन की मां छविकिरण सोनी ने एक बैग में रख ली थीं,अचानक मंडप के पास मौजूद महिलाओं को एवं दूल्हे की मॉ को खुजली होने का आभास हुआ वहां पर अफरा तफरी मच गयी रात लगभग 8 बजे दुल्हन के पिता अजय कुमार सोनी ने बताया कि गहनों वाला बैग नहीं मिल रहा है, हम सभी लोगों ने पूरी होटल मेें तलाश करवाये परन्तु बैग एवं गहने नहीं मिले । कोई अज्ञात चोर शादी के कार्यक्रम के दौरान पहुॅचकर सोने चांदी के गहनों का बैग चोरी हो गया रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विेवेचना मे लिया गया। भेडाघाट थाना प्रभारी शफीक खान के नेतृत्व में थाना स्टाफ एवं क्राईम ब्रांच की टीमें गठित कर लगायी गयी। होटल मे लगे सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये जिसमें 1 लड़का बैग चोरी कर होटल से बाहर जाते हुये दिखा, जॉच के दौरान जिला राजगढ के कढिया सांसी लोगों के द्वारा इस प्रकार से शादी पार्टी में चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देना पता चला। थाना प्रभारी भेडाघाट शफीक खान के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच एवं थाना स्टाफ की एक टीम राजगढ रवाना की गयी। राजगढ के थाना बोडा पहुंचकर थाना प्रभारी उप निरीक्षक राठौर को सीसीटीव्ही फुटेज दिखाये तो थाने के स्टाफ के द्वारा अज्ञात चोर की पहचान बादल पिता कृष्णा पाल निवासी ग्राम गुलखेड़ी के रूप में की गई जिसकी गिरफ्तारी के लिए मुखबिरों को लगाया गया। मुखबिर से सूचना मिली कि चुराये गहनों को बादल पाल बेचने के लिये पचौर जा रहा है, सूचना पर टीम के द्वारा दबिश दी गयी,रात्रि को फायदा उठाकर बादल पाल गेहनों से भरा बैग छोडकर फरार हो गया,बैग की तलाशी लेने पर सोने,चांदी के जेवर जिनकी कीमत 6 लाख 45 हजार रूपये होगी जिसे जप्त कर थाना भेडाघाट लाया गया, फरार आरोपी बादल पाल की  सरगर्मी से तलाश जारी है। आरोपी की पतासाजी एवं चुराये हुये जेवर राजगढ से जप्त करने में थाना प्रभारी भेडाघाट शफीक खान, क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह,प्रधान आरक्षक ब्रृजेन्द्र सिंह कसाना, आरक्षक मोहित,वीरेन्द्र सिंह, खेमचंद, मुकेश,सायबर सेल के आरक्षक आदित्य,थाना भेडाघाट के आरक्षक रूपेश लोधी तथा जिला राजगढ थाना बोडा के थाना प्रभारी उप निरीक्षक राठौर एवं उनके स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88