हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान संकल्प कार्यक्रम सम्पन्न

सतना जबलपुर दर्पण । सोमवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर एवं मध्यप्रदेश में मध्य प्रदेश शिक्षकों तत्वावधान में लोक शिक्षण संचालक वाले पत्र के अनुसार संपूर्ण भारतवर्ष के 5 लाख से अधिक विद्यालयों में हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान संकल्प पत्र का वचन किया गया ।इसी क्रम में अमरपाटन जनपद पंचायत के सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य आतिथि अमरपाटन जनपद उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति के अध्यक्ष मनोज पटेल रहे वही पीएम श्री हायर सेकेंडरी स्कूल करही संकल्प पत्र का वाचन किया गया ।इस अवसर पर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रामायण द्विवेदी पूर्व जिला संगठन मंत्री गजमोहन सिंह भी उपस्थित रहे ।इस अवसर पर विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ शिक्षक एवं शिक्षिकाएं विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान संकल्प पत्र का वाचन किया गया ।



