डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
कंट्रोल रूम से पेयजल समस्याओं का होगा निराकरण

जबलपुर दर्पण डिंडोरी। गर्मी में पेयजल समस्या से निपटने के लिए कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी डिंडौरी ने आगामी ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्या को दृष्टिगत रखते हुए हैण्डपंप सुधार हेतु जिला/जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम गठन के आदेश जारी किए हैं। कंट्रोल रूम में कोई भी व्यक्ति पेयजल समस्या/हैण्डपंप सुधार और नलजल प्रदाय योजना से संबंधित शिकायत कर सकेंगे। कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाएगा। जारी आदेश के मुताबिक जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का गठन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखण्ड कार्यालय द्वारा तत्काल निराकरण किया जाएगा।



