भोपाल दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण
दो दिवसीय कैबिनेट चिंतन बैठक के लिए,मंत्रिमंडल सदस्यों के साथ रवाना हुए श्री चौहान:नर्मदापुरम,पचमढ़ी

जबलपुर दर्पण नप्र। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने मंत्रिमंडल सदस्यों के साथ नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में आयोजित होने वाली कैबिनेट चिंतन बैठक के लिए बस द्वारा रवाना हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान दो दिन तक पचमढ़ी में रहकर मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने और विकास योजनाओं तथा आगामी जनकल्याणकारी योजना के संबंध में विचार- विमर्श करेंगे। वही नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में आयोजित होने वाली कैबिनेट की चिंतन बैठक के संबंध में 26 मार्च को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा मीडिया प्रतिनिधियों को ग्लेन व्यू होटल पचमढ़ी में शाम 5 :00 बजे संबोधित करेंगे





