जबेरा दुष्कर्म घटना को लेकर आदिवासी कांग्रेस कमेटी ने सौपा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

जबलपुर दर्पण दमोह ब्यूरो। जबेरा थाना अंतर्गत 10 वर्षीय मासूम के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर जिला आदिवासी कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रजनी ठाकुर ने जबेरा तहसीलदार अरविंद यादव व पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा जबेरा थाना अंतर्गत ग्राम झंलो मे आदिवासी नावालिक के साथ हुएं दुष्कर्म एव एक वर्ष पूर्व ग्राम बंशीपुर मे घटित घटना से क्षेत्र के नही सपूर्ण दमोह जिले एव प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे है। महिलाओं बच्चे सुरक्षित नहीं है जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष रजनी ठाकुर कांग्रेस पाटी और सर्वे समाज के माध्यम से शासन प्रशासन को याद दिलाना चाहती हूं कि दमोह जिले की कानून व्यवस्था पर विषेश ध्यान दिया जाएं एव घटित घटनाओं को देखते हुए आरोपियों को आजीवन कारावास जैसे दण्ड व मासूमों से दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को फांसी तक पहुंचा जाऐ ज्ञापन देने मौजूद रहे गोविंद तिवारी जी,आदर्श मिश्रा ओपी शर्मा प्रदीप ठाकुर बबलू सिंह ठाकुर दुर्गेश सिंह ठाकुर खेलन झारिया विनोद ठाकुर धीर सिंह ठाकुर चक्रेश सिंह ठाकुर,शिवम ठाकुर जमुना प्रसाद झारिया दीपक ठाकुर अनीता विश्वकर्मा विनय विश्वकर्मा




