घटिया निर्माण करवाकर ठेकेदार रख रहा विकास की नींव

आदिवासी विकास मद से समुदायिक भवन बनाए जाने का मामला
डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय से महज आठ किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत सिमरिया के पोषक ग्राम महावीर टोला में मुख्य मार्ग किनारे समुदायिक भवन का निर्माण कार्य करवाए जा रहे हैं। बताया गया कि आदिवासी विकास मद से बन रहे समुदायिक भवन निर्माण कार्य में ठेकेदार मनमानी कर रहा है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। गौरतलब है कि निर्माण कार्य में घटिया किस्म के ईंट, कम मात्रा में सिमेंट का उपयोग व बिना ठोस नींव बनाए ही निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। एक तरफ गांव में सार्वजनिक आयोजन करने की मंशा से शासन लाखों रुपए खर्च करके समुदायिक भवनों का निर्माण कार्य करवा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर शासन प्रशासन की मंशा पर जिम्मेदार ठेकेदार घटिया निर्माण करवाकर पानी फेरता नजर आ रहा है। गौरतलब है कि महावीर टोला में शारदा मंदिर के निचे लगभग पचास लाख रूपए की लागत से समुदायिक भवन का निर्माण कार्य घटिया किस्म के मटेरियल से करवाया जा रहा है। निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों ने ठेकेदार पर निर्माण कार्य को खानापूर्ति तक सीमित रखने के आरोप लगाए हैं।



