लिपिकों के अभाव में प्रभावित हो रहे कार्यालयीन कार्य

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष राॅबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि सभी शासकीय कार्यालयों में एक यू.डी.सी एवं एल.डी.सी लिपिकों की पदस्थापना की जानी चाहिए। क्योंकि देखा जा रहा है कि 56 शासकीय विभागों के कार्यालयों में या तो एक ही लिपिक कार्यरत है तो कहीं कहीं तो एक भी लिपिक के ना होने से कार्यालयीन कार्यों को उन विभागों के अन्य कर्मचारियों से कार्य कराए जाते हैं जिससे कार्यालयीन कार्यों में त्रुटी होने की संभावनाएं बड़ जाती है खास कर वित्तीय मामलों में त्रुटियां होने से कर्मचारियों को इसका खामियाजा उठाना पड़ता है। अतः सभी विभागों के कार्यालयीन कार्य सुचारू रूप से चलें इसके लिए सभी विभागों में दो लिपिकों एक यू.डी.सी और एक एल.डी.सी. का होना अतिआवष्यक है। लिपिकों के अभाव में वित्तीय कार्य प्रभावित होते हैं साथ ही कर्मचारियों की सर्विस बुक के कार्य अधूरे पड़े है, सेवापुस्तिका अधूरी है वहीं सेवापुस्तिकाओं का अनुमोदन बाकी है जिसकी वजह से कर्मचारियों के एरियस का भुगतान और क्रमोन्नति समय पर नहीं लग पा रही हैं। साथ ही लिपिकों के अभाव में अन्य कर्मचारियों द्वारा कार्य कराए जाते हैं जिससे वित्तीय मामलों में अधिक त्रुटियां पायी जाती है यही वजह है कि कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
संघ के हेमन्त ठाकरे, दिनेष गौंड़, शाहिर मुमताज, सुधीर अवधिया, स्टेनली नाॅबर्ट, राकेष श्रीवास, राजकुमार यादव, एनोस विक्टर, सुनील झारिया, राॅबर्ट प्रांसिस, अफरोज़ खान ने मांग की है।



