तेजगढ़,वॉलीबॉल टूर्नामेंट में तेजगढ़ को हराकर दमोह ने जमाया फ़ायनल पर कब्जा

जबलपुर दर्पण दमोह ब्यूरो/जबेरा नप्र। तेजगढ़ में स्व श्री ब्रजभूषण पटेल की स्मृति में मिडिल स्कूल खेल प्रांगण मैं एक दिवसीय दिन-रात्रि वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन संपन्न हुआ सर्वप्रथम हरप्रसाद नायक ने फीता काटकर इस टूर्नामेंट की विधिवत शुरुआत की। इस टूर्नामेंट में आठ टीमों ने भाग लिया,जिसमे फाइनल मुकाबला अमन यंग क्लब तेजगढ़ और दमोह के मध्य बढ़े रोमांचक तरीके से खेला गया जिसमें बेस्ट ऑफ थ्री के 3 सेटों के मैच में 2- 1 से दमोह की टीम ने फाइनल मुकाबले को जीतकर चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।विजेता -उवविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की गई,इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अंशुमन राजपूत को मिला। फ़ायनल मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करने पर वन मैन आर्मी का अवार्ड ग़ौरी शोऐब पठान को मिला बेस्ट डिफेंसर सुशील यादव,बेस्ट लिफ्टर शहबाज खान बेस्ट सर्विसर का अवार्ड कल्लू रेडियो को मिला वहीं इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब संदीप वासु, छुट्टन को प्रदान किया गया इस आयोजन में रेफरी डुम्मन विश्वकर्मा,मनोज पारोचे कॉमेंटेटर संजू नोहटा, स्कोरर नूर मुहम्मद,मनु हजारी आदि को ट्राफी से सम्मानित किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि राजा तेज़ीसिंह की नगरी तेजगढ़ में कम समय मे दिन रात्रि का टूर्नामेंट करबाने के लिए आयोजन समिति को बधाई वहीं तेजगढ़ में आगामी माह में वॉलीबॉल ग्राउंड पर लाइट लगबाने की घोषणा की ताकि खिलाड़ी रात्रिकालीन अभ्यास कर सकें।आयोजन समिति ने विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी, अनवर खान,रमाकांत पटेल , रजाक,निखिल पटेल को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस टूर्नामेंट के संयोजक निखिल ने बताया कि आगामी समय मे भव्य टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।इस आयोजन में अशोक चौरसिया SDOP पुलिस तेदुखेड़ा,भारत सिंह,फरमान खान,महेंद्र दीक्षित, अनूप सिंह,ब्रजेश पांडे (SHO), सत्यपाल सिंह,हरीसींग यादव , संतोष प्रधान,आनन्द जैन, राजकुमार साहू,रानू बढ़ेराय, अनिल अंबानी,अशोक जैन, राजीव बढेराय,संग्राम सिंह, लोकपाल सिंह लकी,सुनील सींग, गुग्गा खान,रज्जाक मासाब,भानु नामदेव,बेड़ी सिंह के अलावा बढ़ी संख्या में खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही,स्पॉन्सरशिप कपिल स्टोर दमोह व आदर्श फ़ौजी स्पोर्ट्स ने की।आभार प्रदर्शन निखिल पटेल ने किया ।



