नई उमंग हिंदुस्तान परिवार द्वारा नए वर्ष के स्वागत में भव्य ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन

जबलपुर दर्पण। नई उमंग परिवार साहित्य के संग परिवार द्वारा एक बेहद शानदार काव्य पाठ का आन-लाइन गूगल मीट पर आयोजन, नये साल के आगमन उपलक्ष्य पर दिन शनिवार को दिन में 2 बजे से शाम को 5 बजे तक किया गया। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से गणमान्य कवियों – कवियत्रियों ने प्रतिभाग कर अपनी मनमोहक कविताओं से मंच पर समा बांधकर वाहवाही बटोरी। सभी कवियो एवं कवित्रीयों ने अपनी रचनाएँ एक से बढ़कर एक प्रस्तुत की और अपनी सुमधुर आवाज से मंच को सुशोभित किया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले रचनाकार आदरणीया मीता लुनिवाल जी, ममता मनीष सिन्हा जी, हुमा अंसारी जी, शीतल भाटिया जी, मीरा सक्सेना जी, रिम्मी बेदी नज़र , शोभा सोनी बड़वानी अंसारी, अंजली राज जी, रीता प्रधान जी ,आदरणीय पं. शिवम् शर्मा जी, नागेंद्र बाला जी, प्यारेलाल साहू जी, गुरुदीन वर्मा जी ,सुधीर श्रीवास्तव जी, शंकर लाल जांगिड़ जी ,परमानंद प्रेम जी ,कबीर यश जी, राजू जी ,तबरेज़ अहमद जी एवं संस्कार अग्रवाल ने किया।



