रोटरी क्लब संस्कारधानी द्वारा खेलकूद स्पर्धा का आयोजन

जबलपुर दर्पण । राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब संस्कारधानी जबलपुर द्वारा स्पर्धा के तहत विविध खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें बैडमिंटन, बास्केटबॉल, टेबिल टेनिस, कैरम, शतरंज, रस्सा खिंचाई आदि अनेक प्रतियोगिताएं स्मॉल वंडर स्कूल बल्देव बाग तथा सरस्वती शिशु मंदिर नरसिंह मंदिर के पास शास्त्री ब्रिज इसमे विजेताओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार दिए गए. शाला के सभी बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ खेलकूद में हिस्सा लिया तथा शाला प्रबंधन ने रोटरी द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम की सराहना की। इस अवसर पर रोटरी क्लब जबलपुर संस्कारधानी अध्यक्ष अरुण गुप्ता सचिव अभिषेक अग्रवाल कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल विवेक चौधरी अरुण खर्द शाला के प्राचार्य विलियम डायस जी अनिल रजक तथा खेल शिक्षक नूर साहब और सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य श्रीमती विनीता यादव जी शाला का स्टाफ उपस्थित रहे।



