मध्य प्रदेशसीधी दर्पण

विभाग की लापरवाही से लुट रहे जिले के किसान :विवेक

सीधी जबलपुर दर्पण । जिले में नकली हाइब्रिड धान के नाम पर किसानों के साथ लाखों की ठगी करने वाले एक अवैध धान विक्रेता के खिलाफ शिवसेना इकाई और बीज व्यापारियों ने संयुक्त कार्रवाई की। शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिले के बीज व्यापारी और समाजसेवी पुस्पराज मिश्रा उर्फ राजू मिश्रा ने एक स्टिंग ऑपरेशन कर यूपी के मिर्जापुर से आए दीपक पटेल नामक व्यापारी को रंगे हाथों पकड़वाया।
शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने बताया कि गणेशा कंपनी के नाम पर लोकल पन्नी की पैकिंग कर घरेलू लोकल धान को हाइब्रिड बता कर महंगे दाम में किसानों को बेचा जा रहा था। किसानों से मिली शिकायत के बाद मिश्रा बीज भंडार ने कई दिनों तक निगरानी कर फोन पर एक किसान बनकर व्यापारी से संपर्क साधा और दो क्विंटल धान की बुकिंग की। व्यापारी को रामपुर थाना अंतर्गत कुआगां में बुलाया गया, जहां छोटे पिकअप वाहन में धान की खेप लाते ही भगवान दीन मिश्रा के घर में जांच की गई। जहा बड़ा खुलासा
पूछताछ में आरोपी दीपक पटेल ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बावजूद कृषि विभाग की घोर लापरवाही सामने आई, जिससे किसानों के साथ लाखों की लूट हो चुकी थी। जिम्मेदार अधिकारी अब भी नदारद नजर आ रहे हैं।
सूचना मिलते ही चुरहट एसडीएम ने नायब तहसीलदार रामपुर को मौके पर भेजकर धान जब्त करवाया और आरोपी को रामपुर थाना ले जाकर कार्रवाई शुरू की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88