श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर जिले में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

संवाददाता-राजेश ठाकुर। श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर जिले में बजरंग सेवा समिति एवं हिंदूवादी संगठनों के द्वारा जगह जगह निकाली गई भव्य शोभायात्रा! पूरे जिले को भगवा रंग में रंग दिया गया, जय श्री राम के नारों से पूरा जिला गुंजायमान हो चला!युवाओं बुजुर्गों एवं बच्चों सभी ने शोभायात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है, कि शोभायात्रा में श्री हनुमान जी का रूप लिया 7 फुट का व्यक्ति हरियाणा से आया है, जो आकर्षण का केंद्र बना रहा, जगह जगह भंडारे का आयोजन किया गया, अवधिया फ़ोटो स्टूडियो के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया ,मुड़की रोड पर बजरंग सेवा समिति के युवाओं के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया! इसी क्रम में विकास खंड अमरपुर के अंतर्गत आने वाले भानपुर में श्री हनुमान जन्म उत्सव के पावन पर्व पर विशाल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें हनुमान मंदिर से लेकर के मोहरी,जुनवानी एवं जले गांव तक पूरे गाजे-बाजे की धुन में हनुमान भक्तों के द्वारा थिरकते हुए रैली का आनंद लिया गया!



