स्कूल में गरबा डाण्डिया बच्चों के साथ शिक्षकों ने भी खेला

जबलपुर दर्पण। श्री कृष्णा हायर सेकेण्डरी स्कूल एवम् लिटिल कृष्णा हाई स्कूल, गोराबाजार, के प्रांगण में नवरात्रि को उत्सव के दौरान माता रानी दुर्गा जी के नृत्य को गरबा एवम् डाण्डिया द्वारा बखूबी से सब बच्चों सहित पूरे स्टाफ द्वारा बड़े भावनात्मक रूप से प्रस्तुतियाँ देकर मनाया गया, इस अवसर पर श्रीकृष्णा/शिक्षा समिति के सचिव श्री ओ. पी. अग्रवाल जी, पूर्व प्राचार्य श्री आर.डी पड़रण जी श्रीकृष्ण के स्कूल वर्तमान प्राचार्य श्री एम. के भारियां जी एवम लिटिल कृष्णा हाई स्कूल की प्राचार्या सुश्री रजनी वासुदेव उपस्थित रही, कार्यक्रम सरुका संचालन श्रीमती आरती मेम एयम मुकेश, द्वारा बहुत ही संजीदगी एवम् प्रभाव शीलता के साथ किया गया ।



