महारुद्र यज्ञ में शामिल हुए जबेरा विधायक एवं पूर्व विधायक

जबलपुर दर्पण जबेरा संवाददाता। जनपद क्षेत्र जबेरा के ग्राम भजिया साखा में चल रहे महारुद्र यज्ञ एवं श्री राम कथा में आज जबेरा विधानसभा के भाजपा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी एवं कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रताप सिंह लोधी शामिल हुए। 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चलने वाले इस महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं कालीमठ ग्वारीघाट आश्रम के विवेक शास्त्री महाराज के मुखारबिंद से श्रीराम कथा का वाचन किया जा रहा है। इस महायज्ञ का कल बुधवार को समापन होगा,वहीं गुरुवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समापन अवसर पर हजारों भक्तों की उपस्थिति रहेगी। आज यज्ञ के दौरान जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी,पूर्व विधायक प्रताप सिंह लोधी, नोहटा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष रजक,समाजसेवी रामेश्वर (पिंटू) दुबे सहित सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी रही।



