अध्यात्म/धर्म दर्पणदमोह दर्पणमध्य प्रदेश

जैन मुनि श्री “प्रबुद्ध सागर” जी के सानिध्य में पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव का आयोजन

जबलपुर दर्पण जबेरा संवाददाता। जनपद क्षेत्र जबेरा के ग्राम चौपरा चौबीसा जहाँ पर अतिशयकारी अतिप्राचीन 16 फिट ऊंची शांतिनाथ भगवान की प्रतिमा विराजमान है, साथ ही पार्श्वनाथ एवं सुपार्श्वनाथ भगवान के उत्तुंग जिनालय स्थित है,ऐसी पुण्यशाली नगरी में 21 अप्रैल से 26 अप्रैल तक परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के आशीर्वाद एवं पूज्य मुनि श्री प्रबुद्ध सागर के सानिध्य में पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव संपन्न होने जा रहा है। इस आयोजन के मुख्य पात्रों का चयन भी हो चुका है। निस्वार्थ सामाजिक संगठन प्रमुख सचिन मोदी ने जानकारी दी कि आयोजन सकल दिगंबर जैन समाज चौपरा चौबीसा द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम की सभी तैयारियां आयोजन समिति द्वारा कर ली गई है 21 अप्रैल से होने जा रहे इस विश्व शांति महायज्ञ के लिए सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित हो इसकी अपील समिति द्वारा की जा रही है। पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव में कल 21 अप्रैल को ध्वजारोहण,घटयात्रा,जाप स्थापना,गर्भ कल्याणक(पूर्व रूप), 22 अप्रैल गर्भ कल्याणक (उत्तर रूप), 23 अप्रैल को जन्म कल्याणक, 24 अप्रैल को तप कल्याणक, 25 अप्रैल को ज्ञान कल्याणक, 26 अप्रैल को मोक्ष कल्याणक व गजरथ परिक्रमा की जायेगी। पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में स्थापित मान स्तंभ पर स्थापित की जाने वाली प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस धार्मिक महोत्सव को लेकर पूरे ग्राम को दुल्हन की तरह सजाया गया है, वही कार्यक्रम स्थल पर भी बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। जनपद सीईओ रामेश्वर पटेल द्वारा इस पूरे धार्मिक महोत्सव के दौरान सात पानी के टैंकरों की व्यवस्था के लिए आदेश जारी कर दिए हैं,अब गर्मी के इस मौसम में यहां पर पेयजल का संकट भी नहीं रहेगा। भीषण गर्मी को देखते हुए आयोजन समिति ने पंडाल में भी हवा की व्यवस्था के लिए इंतजाम किए हैं। इस धार्मिक आयोजन में हजारों भक्तों के शामिल होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88