जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

बड़ी नहर में सजी-धजी महिला का मिला शव

जबलपुर दर्पण सिहोरा कूम्ही सतधारा। तहसील के मझगवाॅ थाना अंतर्गत बरगी डैम से निकली दाएं तट मैंन नहर में सुबह-सुबह एक महिला का शव पानी में उतराता मिला। आसपास के लोगों ने नहर में महिला शव को उतराते देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही मझगवाॅ थाना के एसआई विनोद बागरी, एएसआई जयराम सैयाम, प्रधान आरक्षक कैलाश सहित पुलिस बल मौके पर जांच करने पहुंच गया। पुलिस बल क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से मृतक महिला का शव नहर से बाहर निकाला गया। मृतक महिला की शिनाख्त अब तक नहीं हुई है। मौके पर पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर महिला शव को सिहोरा अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले को जांच पर ले लिया है। मझगवाॅ थाना के एसआई विनोद बागरी और एएसआई जयराम सैयाम ने बताया कि दाए तट मैन नहर गिदुरहा गांव के आसपास से नहर गुजरी है। जिसमें एक मृतक महिला का शव उतराता मिला है। मृतक महिला की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के आसपास है। मृतक महिला का रंग सांवला, कथ्था रंग की साड़ी, कथ्था रंग का ब्लाउज, नीले रंग का पेटीकोट, और सुनहरे रंग खुटिया पहने हुए हैं। मृतक महिला की शिनाख्त के प्रयास पुलिस कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88