चाणक्य नीति से होगा वैश्विक समस्याओं का समाधान

जबलपुर दर्पण। अखंड भारत के संस्थापक आचार्य चाणक्य द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर ही वर्तमान राष्ट्रीय और वैश्विक समस्याओं का समाधान हो सकता है। उक्त उद्गार सर्व ब्राह्मण समाज मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित आचार्य चाणक्य स्मृति दिवस समारोह में शिक्षा सलाहकार डॉ. श्रद्धा तिवारी ने व्यक्त किए। संयोजक डॉ.एच.पी. तिवारी ने कहा कि युवा पीढ़ी को आचार्य चाणक्य से प्रेरणा लेकर राष्ट्र रक्षा के लिए कृत संकल्पित होना चाहिए।समाजसेवी राजेंद्र तिवारी ने कहा कि आजकल के राजनेताओं को भी अखंड भारत के महामंत्री होते हुए भी एक झोपड़ी में रहने तथा अपने निजी कार्यों के समय अपनी मेहनत की कमाई से दीपक जलाने वाले आचार्य चाणक्य से प्रेरणा लेकर भ्रष्टाचार की राजनीति से बाहर आकर स्वयं की नहीं बल्कि देश की समृद्धि के लिए संकल्पित होना चाहिए। इस अवसर पर राजेंद्र तिवारी को आचार्य चाणक्य राष्ट्र सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह में जीवेश पांडे, सुमित प्यासी, अनामिका गोस्वामी, राजनंदिनी, सावित्री शर्मा, डॉ.मधु अवस्थी व सुलोचना शर्मा सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रप्रेमी उपस्थित थे।



