मुख्यमंत्री के गृह जिले में अपराधियों को मिल रहा पुलिस का संरक्षण : दिनेश यादव

जबलपुर दर्पण। शहर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव ने व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ जबलपुर आगमन पर मध्य प्रदेश गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात कर जबलपुर पुलिस की तारीफ करते हुए धन्यवाद दिया कि बिलहरी एटीएम लूट के अपराधियों को समय पर कड़ी मेहनत के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं विदिशा पुलिस की शिकायत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले की पुलिस खुलेआम लूट के अपराधियों को संरक्षण दे रही है बिना कार्रवाई के ट्रक को बिना अदालत की अनुमति के छोड़ दिया। विगत वर्ष अप्रैल में देश में जानलेवा बीमारी कोरोना काल चल रहा था। जबलपुर की जनता के लिए खाद पदार्थ की पूर्ति के लिए निवाड़गंज गल्ला बाजार की फर्म अखिल ट्रेडर्स के द्वारा इंदौर से जबलपुर के लिए एक ट्रक खाद्य तेल की खरीदी की गई थी 22 अप्रैल 2021 को विदिशा जिले के अंतर्गत त्योंदा थाने की सीमा क्षेत्र में ट्रक मालिक और ड्राइवर की मिलीभगत से 21 लाख की कीमत का तेल चुरा लिया गया और खाली ट्रक में आग लगाकर आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया । जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई पर कोई कार्यवाही ना होने पर लगातार पुलिस अधिकारी व एसपी विदिशा से भी संपर्क किया जा रहा है, 18 नवंबर 2021 को पुलिस महानिदेशक को भी आवेदन दिया गया पर कोई कार्रवाई होती नहीं दिख रही है। इसका मतलब यह है कि अपराधियों को विदिशा पुलिस का खुला संरक्षण प्राप्त है। यह वहां हो रहा है जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री नेतृत्व करते हैं। आवेदक अखिल ट्रेडर्स के प्रोपराइटर अशोक खंडेलवाल अखिल खंडेलवाल ने गृहमंत्री से आवेदन कर बड़ी उम्मीद जताई है कि शीघ्र अति शीघ्र कार्रवाई कर खाद्य तेल और ट्रक की जपती कराएं साथ ही अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की हैं। यदि इसके बावजूद भी कार्यवाही नहीं होती है तो हमें न्यायालय की शरण में जाना पड़ेगा।



