जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
गौ सेवा का लिया संकल्प

जबलपुर दर्पण। संपूर्ण हिंदू श्रंखला चैरिटेबल के नेतृत्व में गौ सेवा का कार्य निरंतर किया जा रहा है। आइए हम सभी गौ माता की सेवा संस्थान से जुड़ें, सेवा प्रकल्पों के अनुसार गऊ सेवा अत्यंत आवश्यक होती है। संपूर्ण हिंदू श्रंखला चैरिटेबल सेवा प्रकल्पों के धर्म ध्वज को फहराता हुआ गौ मां की सेवा का फर्ज निभा रहा है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सेवा संस्थान के संस्थापक पंडित अनिरुद्धाचार्य जी महाराज, गौ संरक्षण से जोड़ने वाले अध्यक्ष शशांक जी, गौ की महत्ता को समझाने वाले उपाध्यक्ष पंडित शशि शेखर जी, आयुष कृष्ण नयन शास्त्री जी, सौरभ पंडा जी, अन्य का सहयोग रहा।



