विश्व हिंदू परिषद ने स्थापना दिवस पर निकाली शोभायात्रा

जबलपुर दर्पण। विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस षष्ठी पूर्ति (60 वर्ष ) पूर्ण होने पर विशाल शोभायात्रा निकाली शोभायात्रा पूज्य संत नरसिंह दास महाराज अखिलेश्वर गिरी महाराज कालिंदी महाराज महंत राजेश महाराज के द्वारा प्रभु श्री राम के पूजन अर्चन के बाद संतों के आशीर्वचन के पश्चात शहीद स्मारक गोल बाज़ार से शोभा यात्रा प्रारंभ हुई है शोभायात्रा बड़ा फुहारा कमानी गेट तुलाराम चौक विक्टोरिया अस्पताल ओमिती करमचंद चौक मालवीय चौक से गोल बाज़ार प्रांगण में सम्पन्न हुई शोभा यात्रा में 21 प्रखंडों की झांकियां सम्मिलित हुई शोभायात्रा का हिन्दू समाज के द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया जिसमें महाकौशल प्रांत अध्यक्ष सुनील भागचंदानी प्रांत संगठन मंत्री जितेंद्र वर्मा जी प्रांत सह मंत्री प्रदीप गुप्ता जी एवं प्रान्त विभाग जिला प्रखंड के कार्यकर्ता एवं हिन्दू समाज बड़ी संख्या में सम्मलित हुआ



