पांढुरना काग्रेस कमेटी द्वारा “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न

पांढुरना जबलपुर दर्पण । रविवार को पांढुरना जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जहाँ पांढुरना जिला कांग्रेस प्रभारी गंगाप्रसाद तिवारी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जतन उइके, ब्लॉक अध्यक्ष विश्वास कॉम्बे, नगर अध्यक्ष जयंत घोड़े, न.पा. उपाध्यक्ष मो. ताहिर पटेल, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष भरत सिंह ठाकुर, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष देवकांत मांडोगडे, NSUI जिला अध्यक्ष जिमि टाकभौर, सुरेन्द्र सुले, तुलसीराम सलामें, विलास धोटे, सुनील बॉम्बल, राजू कोल्हे, संजय राठौर, किशोर देशभरतर, दिनेश घोरमारे, मो, सिराज, सुधीर ठवले, रूपेश बालपांडे, गणपति आगरे, अनिल राऊत, अमोल धर्माधिकारी के साथ अनेक कार्यकर्ता समीक्षा बैठक में उपस्थित रहे।



