जबलपुर दर्पण
राज्य स्तरीय ओपन टूर्नामेंट में अनिल कुमार सोनकर ने जीते तीन गोल्ड मेडल

बरेला जबलपुर दर्पण । राज्य स्तरीय मास्टर एथलेटिक्स ओपन टूर्नामेंट में गोला, तवा और 200 मीटर की दौड़ में नगर के संदीपनी विद्यालय में पदस्थ खेल शिक्षक अनिल कुमार सोनकर ने तीन गोल्ड मेडल जीतकर नगर का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर पनागर विधायक सुशील तिवारी ने अनिल कुमार सोनकर को सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा अधिकारी घन श्याम सोनी,सांदीपनी स्कूल के प्राचार्य डॉक्टर डीके गुप्ता एवं जिला कीड़ा अधिकारी श्रीमती मधुमिता हजारा सहित शिक्षकों ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है ।



