जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
अरुण सिंह से मिले डॉ. देवेन्द्र विश्वकर्मा

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य श्री अरुण सिंह से युवा आर्थिक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और इंडियन इकोनॉमिक एसोसिएशन के ई.सी. मैम्बर एवं मध्यप्रदेश प्रभारी डॉ. देवेन्द्र विश्वकर्मा ने भेंट की। साथ ही डॉ. देवेन्द्र विश्वकर्मा के द्वारा लिखित शोध पुस्तक का संकलन भेंट किया गया। उक्त अवसर पर डॉ. देवेन्द्र विश्वकर्मा के द्वारा शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में किये जा रहे कार्य की सराहना की गई एवं बधाई दी गई।



