मेडिकल कॉजेल में विचाराधीन बंदी सुशांत यादव की उपचार के दौरान हुई मृत्यु

जबलपुर दर्पण। केन्द्रीय जेल में परिरूद्ध विचाराधीन बंदी सुशांत यादव पिता कमलेश यादव को थाना ओमती के अपराध क्रमांक 155/2018 अपराध धारा 302, 147, 148, 149 भादवि में माननीय न्यायालय उमेश कुमार सोनी विशेष न्यायाधीश विद्यूत अधिनियम जबलपुर द्वारा जारी जेल वारंट के पालन में दिनांक 27/03/2018 को केन्द्रीय जेल जबलपुर में दाखिल कराया गया था । दिनांक 07/10/2022 को विचाराधीन सुशांत यादव से उनकी मॉ श्रीमती रेनू यादव मुलाकात करने जेल में आई मुलाकात करने के बाद विचाराधीन बंदी सुशांत यादव अपनी बैरक में चला गया था। बैरक में जाने के बाद सुशांत को अचानक सीने में दर्द होने के कारण जेल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर तत्काल जेल चिकित्सक द्वारा आगामी जांच एवं उपचार हेतु जेल बल की अभिरक्षा में मेडिकल कॉलेज जबलपुर भेजा गया था। जहां पर दिनांक 07/10/2022 को मेडिकल कॉजेल जबलपुर में विचाराधीन बंदी सुशांत यादव की उपचार के दौरान मृत्यु होगई । मृत्यु से संबंधित समस्त कार्यवाही जैसे शव परिक्षण एवं पोस्टमार्टम डॉक्टरों की टीम द्वारा किया जाकर बिसरा प्रिजर्व किया गया हैं एवं न्यायिक जॉच हेतु जिला एवं सत्र न्यायाधीश जबलपुर से निवेदन किया गया हैं।


