Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

नगर निगम चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले दो कार्यकर्ता,6 वर्षो के लिए पार्टी से निष्कासित

0 199

जबलपुर दर्पण नप्र। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के निर्देशानुसार नगर निगम चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ में जिन भाजपा कार्यकर्ता ने चुनाव लडा है ऐसे भाजपा कार्यकर्ता पर पार्टी लगातार सक्त कार्यवाही कर रही है। और उन्हें 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया जा रहा है। भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने बताया कि प्रदेश संगठन द्वारा दिनांक -21-06-2022 को जारी पत्र क्र. MP/BJP/06/164 में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के निर्देशानुसार भाजपा के घोषित प्रत्याशी के अलावा कोई भी कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है तो वह पार्टी संविधान के अनुसार स्वतः ही 6 वर्ष के लिये पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित हो जाएगा इसी पत्र के अनुसार  केंट विधानसभा अंतर्गत शहीद भगतसिंह वार्ड में श्रीमती सोना चौधरी एवँ वेदप्रकाश अहिरवार पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़े है उन्हें 6 वर्षो के लिये पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.