नमो उपवन कार्यक्रम के अंतर्गत रोपे गये 71 पौधे

जबलपुर दर्पण। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को भाजपा “सेवा समर्पण” अभियान के रूप में मना रही है। इसी तारतम्य में भाजपा नगर अध्यक्ष जी एस ठाकुर के निर्देशन पर आज रानी दुर्गावती मंडल गुलौआ में नमो उपवन के अंतर्गत 71 पौधें रोपे गये, तथा इन पौधों को सुरक्षित कर इन्हें वृक्ष बनाने का संकल्प कार्यकर्ताओं द्वारा लिया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जबलपुर नगर के वृक्षरोपण प्रभारी पवन तिवारी के साथ अखिलेश जैन, सुरेन्द्र सैनी, अरविंद दुबे, रोहणी जायसवाल, रविंद्र पचौरी, अजय तिवारी, एड.सिद्धार्थ शुक्ला, शरद ताम्रकार, पवन तिवारी, संजय तिवारी, चंचल शर्मा, दिलीप पटेल, हरीश ठाकुर, ओमप्रकाश कोष्टा, महेंद्र चौधरी, मानसिंह लोधी, अखिलेश चक्रवर्ती, मोनू पटेल, रीतेश प्यासी, सनी बाखरु, नीरज दुबे, आकाश तिवारी, राहुल शुक्ला, निशांत बाजपेई, मनीष श्रीवास, राकेश पटेल, सुनील कोष्टा, आनंद कोष्टा, रामकुमार चौधरी, मुकेश पाठक, सुरेश श्रीवास, प्रणय गुप्ता एवं रानी दुर्गावती मंडल के समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।



